Grand Procession of Lokmata Ahilyabai Celebrated with Enthusiasm in Hathras धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsGrand Procession of Lokmata Ahilyabai Celebrated with Enthusiasm in Hathras

धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा

Hathras News - फोटो 23 लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारीधूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई शोभायात्राधूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSun, 1 June 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा

फोटो 23 लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा में शामिल पदाधिकारी फोटो 25 लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा में बाइकों के साथ शामिल युवा फोटो 26 लोकमाता अहिल्याबाई शोभायात्रा में शामिल झांकिया फोटो 27 लोकमाता अहिल्याबाई शोभायात्रा का स्वागत करते व्यापारी बंधु। धूमधाम से निकली लोकमाता अहिल्याबाई की शोभायात्रा जगह जगह शोभायात्रा का हुआ स्वागत, झांकिया रहीं आर्कषक का केंद्र हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। राष्ट्रीय धनगर महासभा के तत्वावधान में शनिवार को शहर के बीएस गार्डन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक अंजुला माहौर, जेपी धनगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, विष्णु बघेल ने फीता काटकर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉक्टर यशपाल सिंह रहे। इस मौके पर डॉक्टर यशपाल सिंह ने समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की। माता अहिल्याबाई के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। नशामुक्ति के बारे में बताया। जिलाध्यक्ष पदम सिंह धनगर ने समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया। मेला अध्यक्ष यतेंद्र बघेल ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन विष्णु बघेल व मोहित बघेल ने किया। इस मौके पर योगेश कुमार बघेल, रिंकू बघेल, संजय बघेल, पुनीत प्रताप, ओमप्रकाश, रोहिताश बघेल, टीकाराम पाल, पंकज बघेल, यादवेंद्र, चिरंजी लाल बघेल, श्याम सुंदर बघेल, हरी सिंह बघेल, सत्यवीर सिंह, दुर्गेश बघेल, मोहन बघेल, विकास, मनोज, हरीश, दीपक, गौरव बघेल आदि मौजूद रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रदीप बंसल एवं युवा जिला अध्यक्ष सुखवीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष मोहन बघेल, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र अग्रवाल, प्रेमसिंह, राजन सिंह बघेल, केसी महाशय, आरके सिंह फौजी , बृजेश गौतम, डॉ केके लाम्बा, डॉक्टर टीकम सिंह , डॉक्टर एसके सिंह, कन्हैया लाल शर्मा, मनीष बघेल , अमित कुमार आदि ने सार्वजनिक रूप से फल फ्रूट एवं मीठा शरबत वितरण किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।