Traffic Rule Violations by Vehicle Owners in Jaipur Agra and Aligarh Lead to License Suspension हाथरस जिले में 62 वाहन स्वामियों का लाइसेंस व वाहन पंजीयन होगा निरस्त, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsTraffic Rule Violations by Vehicle Owners in Jaipur Agra and Aligarh Lead to License Suspension

हाथरस जिले में 62 वाहन स्वामियों का लाइसेंस व वाहन पंजीयन होगा निरस्त

Hathras News - हाथरस जिले में 62 वाहन स्वामियों का लाइसेंस व वाहन पंजीयन होगा निरस्तहाथरस जिले में 62 वाहन का लाइसेंस व वाहनहाथरस जिले में 62 वाहन का लाइसेंस व वाहनह

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSat, 31 May 2025 12:07 AM
share Share
Follow Us on
हाथरस जिले में 62 वाहन स्वामियों का लाइसेंस व वाहन पंजीयन होगा निरस्त

-जयपुर, अलीगढ आगरा सहित कई प्रांतों में चार पहियाा वाहन स्वामियों तोड़े यातायात के नियम -संबधित जिलों से एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस निरस्त करने को आया पत्र -एआरटीओ में कार्यालय में वाहन स्वामियों का खंगाला जा रहा रिकार्ड हाथरस,संवाददाता। हाथरस जिले में तो याातयात के नियमों को तोड़ना आम बात है। सबसे खास बात यह है कि हाथरस जिले में चार पहिया 62 वाहन स्वामियों जयपुर, आगरा अलीगढ़ सहित अन्य जिलों में यातायात के नियम तोड़े हैं। इन वाहन स्वामियों के लाइसेंस निलंबित करने के साथ वाहनों के पंजीयन को निरस्त करने लिए संबधित जिलों से एआरटीओ कार्यालय में पत्र आया है।

इसी के साथ इन वाहन स्वामियों का एआरटीओ कार्यालय में रिकार्ड खंगाला जा रहा है। हाथरस जिले की सड़कों पर वर्तमान में दो लाख से अधिक वाहन दूरी तय कर रहे हैं। हाथरस जिले में यातायात के नियमों का वाहन स्वामी पालन नहीं कर रहे हैं। इस कारण एक साल में 13 हजार से अधिक चालान किए गए। इसके बाद वाहन स्वामी यातायात नियमों का पालन करने के नाम पर खानापूर्ति कर रहे हैं। हाथरस जिले के 62 वाहन स्वामियों ने जयुपर, कन्नौज, अलीगढ़, एटा, आगरा सहित अन्य जिलों में यातायात के नियमों को तोड़ा है। इन वाहनों के वहां चालान भी किए गए हैं। इसके अलावा संबधित जिलों से हाथरस एआरटीओ कार्यालय को लाइसेंस व वाहन पंजीयन निलंबित करने के लिए पत्र आया है। इसी के आधार पर इन वाहन स्वामियों कार्यवाही की जा रही है। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन लक्ष्मण सिंह का कहना है कि जिले के 62 वाहन स्वामियों ने अन्य जिलों में यातायात के नियमों को तोड़ा है। उनके लाइसेंस व पंजीयन निलंबन करने के लिए पत्र आया है। रिकार्ड को देखते हुए कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।