सिपाहियों संग मिलकर दरोगा ने भाजपा कार्यकर्ता को पीटा, भाजपाइयों ने किया थाने का घेराव
सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ता की दरोगा ने सिपाहियों संग मिलकर पिटाई कर दी। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की।

सुलतानपुर जिले के धनपतगंज थाना परिसर में भाजपा कार्यकर्ता की दरोगा ने सिपाहियों संग मिलकर पिटाई कर दी। सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया और कार्रवाई की मांग की। घटना रविवार की दोपहर की है। जानकारी के अनुसार अतरसुमा कला निवासी प्रमोद मिश्र जो कि भाजपा कार्यकर्ता हैं किसी काम से थाना धनपतगंज आए थे। थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय गुप्ता प्रमोद मिश्रा को देखकर आग बबूला हो गए और गाली गलौज शुरू कर दी।
जब पीड़ित ने गाली गलौज से मना किया तब उपनिरीक्षक विजय गुप्ता ने दो अन्य सिपाहियों के साथ गिराकर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिसर्मी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए थाने से बाहर चले गए। भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई की खबर पाकर अन्य कार्यकर्ता थाने पहुंचे और घेराव किया। भाजपाइयों ने अपने कार्यकर्ता की पिटाई की जानकारी थाना प्रभारी प्रवीण यादव को दी। उन्होंने पहुंचकर बीच बचाव किया।
इधर भाजपा कार्यकर्ता से अभद्रता व मारपीट की सूचना जैसे ही भाजपाइयों को हुई वे बड़ी संख्या में थाना धनपतगंज पहुंचे और घटना को लेकर आक्रोश जताया व एसओ से तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुए तहरीर दी।इ स बावत थाना प्रभारी कोतवाल प्रवीण यादव ने बताया कि तहरीर मिल गयी है।घटना से पुलिस अधीक्षक को अवगत करा दिया गया है जल्द ही कार्यवाही की जायेगी।
कार्यकर्ताओं ने एसपी से की कार्यवाही की मांग
थाना धनपतगंज में हुई भाजपा कार्यकर्ता से रविवार को हुई अभद्रता से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है उन्होंने तत्काल कार्यवाही की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंच कोतवाल प्रवीण यादव से मिलकर कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर बलराम मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, ब्रजभूषण मिश्रा, प्रेम नाथ यादव, शत्रुघ्न मिश्रा, अर्जुन पाण्डेय, कुशाग्र मिश्रा, राधा मोहन आदि लोग मौजूद रहे।