चंदवक में गोली लगने से मृत किशोर के मामले में पिता पर मुकदमा
Jaunpur News - चंदवक,हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक घाट पर मंगलवार की रात चली गोली से 12 वर्षीय ओम

चंदवक,हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक घाट पर मंगलवार की रात चली गोली से 12 वर्षीय ओम प्रसाद की मौत हो गयी। जिसमें पुलिस ने बेचूलाल निषाद पुत्र सेवालाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी देवीदीन को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। घटना से दूसरे दिन भी गांव में शोक का माहौल व्याप्त था। घटना के बाद गांव के लोगों की माने तो चंदवक घाट निवासी सफाईकर्मी देवीदीन का विवादों से पुराना नाता है। मंगलवार रात लाइसेंसी बंदूक से चली गोली से 12 वर्षीय पुत्र ओम प्रसाद की मौत से पहले भी बंदूक से गोली चलाने को लेकर विवादों में रहा है।
इसी चक्कर में जेल भी जा चुका है। 7 माह तक निलंबित रहा। 2015 में समझौता दोनों पक्षों में हो गया। कोर्ट के आदेश से 2019 में बंदूक मिल गई। सफाईकर्मी देवीदीन सफाईकर्मी की नौकरी तो पा गया लेकिन जिम्मेदारियों पर कभी ध्यान नही दिया। 13 वर्ष पहले भी बंदूक लेकर बारात जाने से मना करने पर बड़े भाई देवी दयाल से झगड़ रहा था। मां फुला देवी पड़ोसी जवाहिर को समझाने के लिए बुलाया तो उन्हीं पर गोली चला दी। जवाहिर के पुत्र तहसीलदार के तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने पर जेल भी गया। सात माह तक निलंबित भी रहा लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। चार माह पूर्व राजस्व कर्मियों से विवाद कर लिया था। मंगलवार रात पत्नी से विपक्षियों ने विवाद किया था। जानकारी होने पर बंदूक लेकर उन्हें मारने जा रहा था कि बेटा रोकने का प्रयास किया तो बंदूक से गोली चल गई जो पेट में लगी। दूसरों को बचाने में बेटे की ही जान चली गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।