Arrest of Accused in Rape Case Under Pretense of Marriage in Badlapur झांसा देकर दुराचार करने वाला गिरफ्तार, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsArrest of Accused in Rape Case Under Pretense of Marriage in Badlapur

झांसा देकर दुराचार करने वाला गिरफ्तार

Jaunpur News - बदलापुर में शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी सुरेश को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता ने पिछले महीने शिकायत की थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी तिराहे के पास खड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 11 June 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
झांसा देकर दुराचार करने वाला गिरफ्तार

बदलापुर। शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले आरोपी को बुधवार की सुबह कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामजानकी मंदिर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि बीते माह एक गांव की पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगायी थी कि सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना क्षेत्र के बैंतीकला निवासी सुरेश ने शादी का झांसा देकर दुराचार किया था। केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना का आरोपी तिराहे के पास खड़ा है और कहीं भागने के फिराक में है। मौके पर एसआई ओमप्रकाश पांडेय को भेजा गया।

पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।