Congress Criticizes BJP Government for Eroding Democratic Rights and Failing Law and Order in Uttar Pradesh लोकतंत्र का गला घोंटकर निरंकुश सत्ता स्थापित कर रही है सरकार: मणींद्र, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsCongress Criticizes BJP Government for Eroding Democratic Rights and Failing Law and Order in Uttar Pradesh

लोकतंत्र का गला घोंटकर निरंकुश सत्ता स्थापित कर रही है सरकार: मणींद्र

Jaunpur News - जौनपुर,संवाददाता। देश की सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गयी है, जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरWed, 18 June 2025 04:52 AM
share Share
Follow Us on
लोकतंत्र का गला घोंटकर निरंकुश सत्ता स्थापित कर रही है सरकार: मणींद्र

जौनपुर,संवाददाता। देश की सरकार पूरी तरह निरंकुश हो गयी है, जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त कर भाजपा देश की जनता को पुनः गुलामी वाले दिनों में वापस ले जाना चाहती है। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मणींद्र मिश्रा ने संविधान बचाओ सभा के दौरान श्री बजरंग महाविद्यालय घनश्यामपुर में बतौर मुख्य अतिथि मंगलवार को कही। कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को पंगु बना दिया गया है। भाजपा सरकार अपने राजनैतिक विरोधियों को डराने-धमकाने के लिए ईडी, सीबीआई का गलत प्रयोग कर रही है। सरकार जनता की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए कार्य कर रही है।

कांग्रेस पार्टी किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के गलत नीतियों के कारण किसान दर दर ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। महंगाई से किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून फेल हो गया है, रोज बलात्कार, हत्या और अपहरण की घटनाएं हो रही है। योगी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगा पाने में विफल हो गयी है। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, व्यापारी डरा हुआ है किंतु सरकार अपराधियों का महिमा मंडन कर रही है। सभा को जिला उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, जिला महासचिव राजीव निषाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य यादवेंद्र दुबे, जिला महासचिव इरशाद खान ने भी संबोधित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय ने किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार गुप्ता बबलू, महात्मा प्रसाद शुक्ला, प्रवेश कुमार, बिकास कुमार सिंह उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।