अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की अदा हुई नमाज
Jaunpur News - जौनपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शनिवार सुबह अदा की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद दुआ की गई और लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। उलेमाओं ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश...
जौनपुर। जिले में अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शनिवार की सुबह अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा को लेकर सभी धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पल-पल की गतिविधि पर उच्चाधिकारी स्वयं पैनी नजर रखे रहे। शहर के कई प्रमुख जगहों पर नमाज अदा की गयी। मुल्क में अमन चैन की दुंआ मांगी गयी। गौराबादशाहपुर कस्बा समेत इलाके के विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में शनिवार को सुबह ईद उल अजहा बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी। नमाज से पहले तकरीर में उलेमाओं ने बकरीद पर होने वाली कुर्बानी के अहमियत पर रोशनी डाली।
नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गयी। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद घरों को पहुंचकर अकीदतमंदों ने बकरों की कुर्बानी की। कस्बा के कुकुहां मोड़ स्थित ईदगाह में हाफिज अशहद, ईदगाह गौरा में हाफिज आमिर शिराजी, जामा मस्जिद में हाफिज उमर, मस्जिद तैयबा बंजारेपुर में हाफिज तालिब, शिया समुदाय की मस्जिद बमैला में मौलाना आरिफ रिजवी, चोरसंड स्थित ईदगाह में हाफिज मो. असफर ने बकरीद की नमाज अदा करायी।इलाके के रामपुर सरसौड़ा, बारी, भदेवरा, इटैली स्थित मस्जिदों और गजना के ईदगाह में भी बकरीद की नमाज अदा की गयी। जफराबाद कस्बे व कजगाव,कबुलपुर, वसीरपुर,नाथुपुर आदि जगह बकरीद का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया।क्षेत्र के ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गयी।सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दिया।पूर्वजो के कब्र पर जाकर फातिहा पढा।सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाहों के पास पुलिस की टीम मौजूद रही। थानाप्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह लगातार चक्रमण करते रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।