Honor Ceremony for Meritorious Students at Ghasi Nath Temple यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsHonor Ceremony for Meritorious Students at Ghasi Nath Temple

यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित

Jaunpur News - -06 बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घसीटानाथ मंदिर परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कटका गांव के वर्ष 2023-24 की यूपी

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरSun, 26 Jan 2025 01:32 AM
share Share
Follow Us on
यूपी बोर्ड के मेधावियों को किया गया सम्मानित

बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के घसीटानाथ मंदिर परिसर में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कटका गांव के वर्ष 2023-24 की यूपी बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्र, छात्राओं का सम्मान किया गया। यह आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य अंकिता यादव की तरफ से किया गया। मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता पंकज मिश्रा रहे। उन्होंने हाईस्कूल में मेधावी दिशा यादव, सेजल यादव, शिवा पाण्डेय ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त की थी। इण्टरमीडिएट में आंचल यादव, श्रेया गौतम, सेजल गुप्ता ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया था। मेधावियों को साइकिल, मेडल व प्रसश्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा हाईस्कूल के 21 तथा इण्टरमीडिएट के 15 छात्र, छात्राओं को घड़ी देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता नेवढ़िया गांव के प्रधान राजपति यादव तथा संचालन शिवशंकर यादव ने किया। आयोजक अंकित यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।