Woman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws in Maharajganj सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, Jaunpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsWoman Files Dowry Harassment Case Against In-Laws in Maharajganj

सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Jaunpur News - महराजगंज। जौनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुरFri, 6 June 2025 12:10 PM
share Share
Follow Us on
सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

महराजगंज। जौनपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ गुरुवार की रात दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा रामगंज गांव निवासी अर्चना यादव पुत्री तुलसीराम यादव पुलिस को प्रार्थना पत्र दी। आरोप लगायी कि 2 वर्ष पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के सुशील कुमार पुत्र छोटे लाल यादव के साथ हुई थी। पिता ने क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। उसके बाद भी ससुराल के लोग दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करते है। आरोप लगाया कि 27 मई को पति सुशील कुमार,सास उर्मिला देवी, जेठानी मुन्नी देवी सहित ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया और घर से निकाल दिया।

थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।