कॉलेज के छात्रों ने प्राचार्य संग किया पौधरोपण
Jaunpur News - विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने बच्चों को बताया कि पर्यावरण जीवन देता है और प्रदूषण कम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा...

जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह में पौधरोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने उपस्थित बच्चों को बताया पर्यावरण हमे जीवन देता है। यह दिन हमें प्रदूषण कम करने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने की प्रेरणा देता है। पृथ्वी को स्वर्ग बनाना है तो इस धरती से प्लास्टिक हटाना होगा। प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, यह दिन हमें प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है। हम पर्यावरण की रक्षा के लिए जागरूक और सक्रिय बने। छोटे छोटे प्रयास जैसे कि पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग, जल और बिजली की बचत और कचरे का सही निपटान बड़े बदलाव का सकते है।
इस अवसर पर श्रीराम पीजी कालेज के प्राध्यापक, कर्मचारीगण तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।