बिजली न आने पर प्रदर्शन करने वाले 70 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
Jhansi News - कल्याणपुर में शनिवार को बिजली संकट के खिलाफ लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान 70 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। लोग दयानंद विहार सब...

कल्याणपुर। कल्याणपुर में बीते शनिवार बिजली समस्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। 70 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व अन्य धाराओं में से दर्ज की गई है। कल्याणपुर में बीते दिनों बिजली की समस्या को लेकर आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसको लेकर शनिवार शाम लोगों ने कल्याणपुर बिठूर तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। आरोप है कि लोगों ने दयानंद विहार सब स्टेशन पर जाकर केस्को अधिकारियों के साथ अभद्रता व गाली गलौज भी की। मामले में कल्याणपुर थाने के दरोगा अंकुर चौधरी की तहरीर पर कल्याणपुर निवासी पीयूष शुक्ला, आलोक पटेल, सोनू शुक्ला, चंचल सिंह चंदेल, प्रशांत समेत 60 से 70 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।