रजबहा में हुई कटी खांदी, सैकड़ों बीघा फसले जलमग्न
Kannauj News - इंदरगढ़ के मढ़पुरा गांव के सामने तिर्वा रजवाहा में गुरुवार रात खांदी कट गई, जिससे किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गईं। शुक्रवार सुबह जब किसानों ने खेतों का दौरा किया, तो फसलों को डूबा देख उनमें...
इंदरगढ़, संवाददाता। कंसुआ माइनर से जाने वाले तिर्वा रजवाहा में इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव के सामने गुरुवार की रात खांदी कट गई। जिससे दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। शुक्रवार की सुबह जानकारी होने पर किसानों में हड़कम्प मच गया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जमुनियापुर-लाख गांव के मध्य मढ़पुरा गांव के सामने तिर्वा रजबहा में अचानक खादी होने से किसानो की फसल जलमग्न हो गई। सुबह जब किसान खेतों की तरफ गए, तो फसलों को डूबा देख किसानों में हड़कम्प मच गया। किसानों ने इसकी सूचना नहर विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी पर पहुंचे अफसरों ने खांदी बंद कराने का काम शुरू करा दिया है। किसान विवेक मिश्रा, प्रवीण पाठक ,श्यामा प्रसाद द्विवेदी, आलोक दीक्षित, रामनरेश शाक्य सहित कई किसानों ने बताया कि खांदी हो जाने से उनकी गेंहू, आलू, सरसों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।