Outrage in Chhibramau After Terror Attack in Pahalgam Congress Protests Against Pakistan मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का फूंका पुतला, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsOutrage in Chhibramau After Terror Attack in Pahalgam Congress Protests Against Pakistan

मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का फूंका पुतला

Kannauj News - छिबरामऊ में हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। कांग्रेस ने तिरंगा पार्क के पास विरोध प्रदर्शन किया और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 27 April 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का फूंका पुतला

छिबरामऊ, संवाददाता। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई कायरतापूर्ण आतंकी घटना को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तिरंगा पार्क के पास पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे के नेतृत्व में सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सौरिख तिरंगा चौराहे से शहीद स्मारक ब्लॉक छिबरामऊ तक कैंडिल मार्च निकालकर शहीद स्मारक पर मोमबत्ती लगाकर पहलगाम में मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष मो.शाकिर हुसैन एडवोकेट ने भारत सरकार से मांग की है कि आतंकियों को फांसी पर चढ़ाया जाए। सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि आगे इस तरह की कायरतापूर्ण कोई दूसरी घटना देश में न होने पाए। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि देश में इस समय हालात बहुत खराब हैं, मोदी जी से देश नहीं सम्भल रहा है, सुरक्षा में कैसे इतनी बड़ी चूक हुई। पूर्व जिलाध्यक्ष ऊषा दुबे ने कहा अब समय आ गया है, इस सरकार को गद्दी छोड़ देनी चाहिये। क्योंकि इनसे देश नहीं संभल रहा। पूर्व जिलाध्यक्ष अकरम जमील ने कहा देश में 2029 और प्रदेश में 2027 को हम सबको कांग्रेस की सरकार लाने का संकल्प लेकर गांव-गांव जाकर सम्मानित जनता को समझाएं। कैंडिल मार्च में सेवादल प्रदेश सचिव विनोद दुबे पप्पू, सरफराज हुसैन, तारिक बशीर, डॉ.प्रियंका दुबे, देवकीनंदन दुबे, धर्मेंद्र सविता, विकास मिश्रा, विनोद दुबे, राजीव अग्निहोत्री, आमिर अंसारी एडवोकेट, सौरभ त्रिपाठी एडवोकेट, सीबी सिंह, बहार कुरैशी, संजीव दुबे मुन्ना, आमिर खान, नारायण तिवारी, इस्माइल, कमलेश मिश्रा, चन्दन, अक्षय, हकीम खान, आमिर सिद्दीकी, नायब अंसारी, शीलू शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।