Severe Heatwave in Kannauj Rising Temperatures Cause Distress तापमान में हो रहा लगातार इजाफा, 41 डिग्री पहुंचा तापमान, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsSevere Heatwave in Kannauj Rising Temperatures Cause Distress

तापमान में हो रहा लगातार इजाफा, 41 डिग्री पहुंचा तापमान

Kannauj News - कन्नौज में तापमान में वृद्धि के कारण लोगों में चिंता बढ़ गई है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। स्कूलों में बच्चों को गर्मी से...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 18 May 2025 01:49 AM
share Share
Follow Us on
तापमान में हो रहा लगातार इजाफा, 41 डिग्री पहुंचा तापमान

कन्नौज। सूर्यदेव की प्रखर किरणें अब धीरे-धीरे रौद्र रुप धारण करने लगी हैं। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी ने जनमानस को व्याकुल कर दिया। तापमान बढऩे से हीट स्ट्रोक का खतरा बढऩे लगा है। गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। सुबह नौ बजते ही सूर्यदेव की किरणें लोगों को झुलसाने लगी। धूप की वजह से लोगों का हाल बेहाल है। सूर्यदेव की किरणें दोपहर के समय आसमान से आग बनकर बरस रही हैं। सुबह से खुले आसमान के नीचे खड़ा होना लोगों का मुश्किल हो रहा है। दोपहर के दौरान सरायमीरा के तिर्वा क्रासिंग, मकरंदनगर रोड, सरायमीरा-कन्नौज रोड पर सन्नाटा पसरा रहा।

धूप की तपिश की वजह से स्कूलों के कमरों में भी बच्चों को राहत नहीं मिल पा रही है। पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे थे। गर्मी की वजह से बच्चों का पल-पल हलक सूख रहा है। स्कूलों की छुट्टी हुई तो अभिभावक बच्चों को तपिश से बचाने के लिए अपने साथ छाता व गमछे आदि लेकर पहुंच रहे हैं। स्कूली वाहनों में बच्चों का हाल बेहाल हो रहा है। वाहन अधिक धूप की वजह से तप रहे हैं। गर्मी की वजह से बच्चे पसीने से तर बतर होकर घर पहुंच रहे हैं। उधर, गर्मी की वजह से घर व दफ्तरों में लगे एसी व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। मानपुर फीडर की आंख मिचौली से लोगों में पनप रहा गुस्सा कन्नौज। मानपुर फीडर से दी जाने वाली आपूर्ति पिछले कई दिनों से आंख-मिचौली का खेल खेल रही है। हर पंद्रह मिनट में आपूर्ति के गायब होने से लोगों में गुस्सा लगातार पनप रहा है। भीषण गर्मी में लोग लाइट नहीं होने से हाल-बेहाल हो रहे हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग छांव खोज रहे हैं। उधर, मानपुर फीडर के जेई से लेकर अन्य अधिकारियों के फोन रिसीव नहीं हो रहे हैं। इससे आम जन मानस में गुस्सा और अधिक भड़क रहा है। लोगों का कहना कि यदि जल्द ही समस्या दूर नहीं हुई तो विद्युत दफ्तर में प्रदर्शन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।