पहला ब्राह्मण महिला सम्मेलन 13 जुलाई को
Kanpur News - कानपुर में सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की बैठक में मुख्य अतिथि पंडित कमल किशोर अवस्थी ने ब्राह्मणों की राजनीतिक स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ब्राह्मण चिकित्सक सम्मेलन और महिला सम्मेलन की योजनाओं...

कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद की दर्शन पुरवा में हुई बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि ब्राह्मण देश का सदैव नेतृत्व करता रहा है परंतु आज राजनीतिक क्षेत्र में पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण चिकित्सक सम्मेलन हर मंडल में तथा ब्राह्मण सम्मेलन प्रदेश के हर जिले में आयोजित किए जाएंगे।पहला ब्राह्मण महिला सम्मेलन 13 जुलाई 2025 को होगा। प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी ने सदस्यों एवं पदाधिकारियों से कहा कि परिषद का गठन बूथ स्तर तक एक माह में अवश्य कर लें। बैठक में संजय अवस्थी, अंजलि तिवारी, शशि शुक्ला, सुरुचि पाण्डेय, निधि पांडेय, शुभ्रा अवस्थी, प्रीति अवस्थी, रेनू बाजपेयी, शिप्रा मिश्रा तथा साधना द्विवेदी ने विचार व्यक्त किए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।