CSJMU Implements New Initiative to Address Substance Abuse and Debt Among Employees नशे के लती व कर्ज में डूबे कर्मचारी होंगे चिह्नित, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCSJMU Implements New Initiative to Address Substance Abuse and Debt Among Employees

नशे के लती व कर्ज में डूबे कर्मचारी होंगे चिह्नित

Kanpur News - नशे के लती व कर्ज में डूबे कर्मचारी होंगे चिह्नित नशे के लती व कर्ज में डूबे कर्मचारी होंगे चिह्नित नशे के लती व कर्ज में डूबे कर्मचारी होंगे चिह्नित

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 12 June 2025 07:39 PM
share Share
Follow Us on
नशे के लती व कर्ज में डूबे कर्मचारी होंगे चिह्नित

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में नशे के लती और कर्ज में डूबे सभी कर्मचारियों को चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। वहीं, कर्मचारियों के परिवार की भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से कर्मचारी की शादी और बच्चों की रिपोर्ट बनेगी, जिससे आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोकने के साथ कर्मचारियों को डिप्रेशन से बचाया जा सके। सीएसजेएमयू में बुधवार को एक कर्मचारी राकेश कुमार गौड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। वह नशे का लती होने के साथ कर्ज में डूबा था। इसे देखते हुए विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने यह अनोखी पहल की है।

कर्मचारियों की काउंसलिंग कराने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके। कर्मचारी किस तरह के नशे के लती हैं, इसकी जानकारी मिलने पर नशा मुक्ति अभियान चलाकर उनको स्वस्थ करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, जो कर्मचारी कर्ज में डूबे हैं, उनके कारणों का पता लगाया जाएगा क्योंकि कई कर्मचारी नशेबाजी के कारण सूदखोरों के जाल में फंसे हुए हैं। वहीं, विवि के सूत्रों के मुताबिक, कई कर्मचारी नशे के लती होने के साथ ही एक से अधिक शादियां भी की हैं जो डिप्रेशन व कर्ज की बड़ी वजह है। कुलपति ने गुरुवार को विवि के प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक भी बुलाई है, जिसमें इन बिंदुओं को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। सीएसजेएमयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा, विवि में हुई आत्महत्या की घटना को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जानकारी मिली है कि कई कर्मचारी नशे के लती और कर्ज में डूबे हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसको लेकर एक रिपोर्ट मांगी है। जिससे नई रणनीति बनाई जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।