छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान
Kanpur News - कानपुर के हनुमंत विहार में 20 वर्षीय आर्या ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरThu, 12 June 2025 09:37 PM

कानपुर। हनुमंत विहार स्थित अर्रा नई बस्ती निवासी अभिमन्यु सिंह की बेटी 20 वर्षीय आर्या ने गुरुवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हनुमंत विहार थाना प्रभारी ने बताया कि युवती बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसने घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।