BJP District President Dharmraj Maurya Files Complaint Against Abusive Facebook Post Over Land Dispute भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की कोशिश, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsBJP District President Dharmraj Maurya Files Complaint Against Abusive Facebook Post Over Land Dispute

भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की कोशिश

Kausambi News - भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गई। उन्होंने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। सैनी थाना क्षेत्र के ननसैनी गांव के निवासी मौर्य ने एक भूमि विवाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 3 June 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा जिलाध्यक्ष को बदनाम करने की कोशिश

जमीन के एक मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के खिलाफ एक आरोपी ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैनी थाना क्षेत्र के ननसैनी गांव निवासी धर्मराज मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष हैं। वह लगभग प्रत्येक दिन अपने आवास स्थित कार्यालय पर जनसुनवाई करते हैं। एक जून को देवीगंज निवासी वीरेंद्र कुमार साहू भूमि विवाद से संबंधी शिकायत लेकर आए थे। जिलाध्यक्ष के मुताबिक इस प्रकरण में उन्होंने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी व एसडीएम (न्यायिक) सिराथू को फोन किया था।

इसी के बाद उसी दिन मंझनपुर क्षेत्र के शमसाबाद निवासी रजनीश कुमार सोनकर ने फेसबुक पर पोस्ट किया और इसमें अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। इसकी जानकारी होते ही जिलाध्यक्ष सन्न रह गए और मामले की शिकायत एसपी राजेश कुमार से की। इस संबंध में मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी का कहना है कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।