Grand Celebration of Lord Mahavir Jayanti in Sarai Akil with Cultural Festivities भगवान महावीर की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGrand Celebration of Lord Mahavir Jayanti in Sarai Akil with Cultural Festivities

भगवान महावीर की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

Kausambi News - भगवान महावीर की जयंती सरायअकिल में धूमधाम से मनाई गई। जैन समुदाय ने भव्य शोभा यात्रा निकाली, जिसमें डीजे पर नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और 13 झांकियां शामिल थीं। यात्रा का समापन दिगम्बर जैन मंदिर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 10 April 2025 05:20 PM
share Share
Follow Us on
भगवान महावीर की जयंती पर निकली भव्य शोभा यात्रा

मंझनपुर, संवाददाता। भगवान महावीर की जयंती गुरुवार को सरायअकिल में धूमधाम से मनाई गई। अनुयाइयों ने नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में चल रहे जैन समुदाय के लोग डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

शोभा यात्रा की शुरुआत सरायअकिल कस्बा स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से की गई। सकल दिगम्बर जैन समाज के लोगों ने इसका आयोजन किया। यात्रा में शामिल लोग अपने हाथों में धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। यात्रा में 13 झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें नन्हें कलाकारों की प्रस्तुति हर कोई देखते ही रह गया। आतिशबाजी, डीजे और भांगड़े की धुन पर डांस करते हुए लोगों ने खुशी का इजहार किया। घोड़ा-हाथी भी यात्रा में आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज की महिलाएं भी शामिल हुईं। नगर भ्रमण के बाद दिगम्बर जैन मंदिर में ही यात्रा का समापन किया गया। नगरवासियों ने जगह-जगह पर शीतल पेयजल की व्यवस्था कर रखी थी। छतों से यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। इससे पहले मंदिर में भगवान महावीर का महामस्तिकाभिषेक किया गया। भजन संध्या के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। सुरक्षा को लेकर इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह टीम के साथ डटे रहे। रवींद्र कुमार जैन, आशीष जैन, संतोष जैन, जगदीश प्रसाद जैन, जय नारायण जैन, नरेश जैन, धर्मचंद्र जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह, डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, गोपाल जी केसरवानी, रंगा केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।