Grill Stolen from Ravan Vadh Ground Near Durga Mandir in Manjhanpur रावण वध मैदान में लगी ग्रिल काट ले गए चोर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsGrill Stolen from Ravan Vadh Ground Near Durga Mandir in Manjhanpur

रावण वध मैदान में लगी ग्रिल काट ले गए चोर

Kausambi News - नगर पालिका परिषद मंझनपुर में दुर्गा मंदिर के पास रावण वध मैदान से चोरों ने ग्रिल चुरा ली। रामलीला कमेटी ने सौंदर्यीकरण के तहत ग्रिल लगवाई थी। कमेटी के महामंत्री ने बताया कि बुधवार को ग्रिल गायब मिली।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 11 June 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
रावण वध मैदान में लगी ग्रिल काट ले गए चोर

नगर पालिका परिषद मंझनपुर में दुर्गा मंदिर के पास स्थित रावण वध मैदान में लगी ग्रिल चोर काट ले गए। तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामलीला कमेटी ने सौंदर्यीकरण का कार्य कराकर मैदान के चारों ओर ग्रिल लगवा दी थी। कमेटी के महामंत्री पंकज कुमार केसरवानी उर्फ गामा ने बताया कि बुधवार की सुबह वह गए तो ग्रिल गायब थी। आसपास के लोगों ने बताया कि चोरी की घटना कई दिन पहले हुई है। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।