Neighbor Attempts Rape on Young Woman in Karari Police Launch Search for Accused दुष्कर्म के प्रयास में विफल आरोपी ने मां-बेटी को पीटा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsNeighbor Attempts Rape on Young Woman in Karari Police Launch Search for Accused

दुष्कर्म के प्रयास में विफल आरोपी ने मां-बेटी को पीटा

Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने जब शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी, तब वह फरार हो गया। पीड़िता की मां ने जब आरोपी से उलाहना दिया, तो उसे और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 6 June 2025 04:39 PM
share Share
Follow Us on
दुष्कर्म के प्रयास में विफल आरोपी ने मां-बेटी को पीटा

करारी थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका उलाहना देने पर उसे व उसकी मां की पिटाई की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। करारी इलाके की पीड़िता ने बताया कि चार जून की शाम उसकी 27 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक बहाने से भीतर घुस गया। आरोप है कि उसने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक घर पहुंचने पर बेटी ने उसे घटना की जानकारी दी।

इसके बाद वह आरोपी के घर उलाहना देने गई। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल आरोपी घर छोड़कर फरार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।