शिकारियों के कटिया में फंसा मिला 30 किलो का कछुआ
Kausambi News - शनिवार को कुबरी घाट के पांटून पुल के पास 30 किलो का कछुआ शिकारियों के कटिया में फंस गया। समाजसेवी विनय पांडेय ने कछुआ को बाहर निकाला और वन विभाग को सूचित किया। कछुआ का इलाज करने के बाद उसे गंगा में...

कुबरी घाट के पांटून पुल के समीप शनिवार को 30 किलो का कछुआ शिकारियों के कटिया में फंस गया। जानकारी होने पर समाजसेवी विनय पांडेय भागकर पहुंचे। कछुआ को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर वन रेंजर भी पहुंचे। कछुआ का इलाज कराकर उसको दोबारा गंगा में छोड़ दिया गया है। शनिवार को घाट किनारे काम करने वाले लोगों ने समाज सेवी व डाल्फिन मित्र विनय पांडेय को सूचना दी कि पांटून पुल की रस्सी के समीप शिकारियों के कटिया में भारी भरकम कछुआ फंस गया। जानकारी होते ही वह भागकर पहुंचे। बोट से रस्सा तक पहुंचे। किसी तरह कछुआ को बाहर निकाला गया।
इसके बाद मामले की जानकारी वन विभाग के रेंजर निखिलेश चौरसिया को दी गई। वह टीम के साथ पहुंचे। अमित निषाद ने कछुआ के शरीर में लगे पांच नुकीली कटिया को बाहर निकाला। इसके बाद कछुआ का इलाज किया गया। करीब एक घंटे बाद कछुआ को दोबारा गंगा नदी में छोड़ दिया गया। इस मौके पर वन विभाग के दरोगा गया प्रसाद मनोज दरोगा, अनिल पटेल सिपाही, साथ में गंगा गोमती संस्था के सदस्य दिलीप सोनकर, मोहम्मद कौसर, पंकज निषाद आदि लोग रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।