शत प्रतिशत रिजल्ट आने पर सेंट फ्रांसिस स्कूल में मना जश्न
Kausambi News - चरवा के बेरुआ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत आया। सभी सफल छात्रों को प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा ने बधाई दी। इंटरमीडिएट में अनुज सिंह ने 95.4% और हाई स्कूल...

चरवा के बेरुआ स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत प्रतिशत आने पर विद्यालय में जश्न मनाया गया। सभी सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय की इंटरमीडिएट 10 टॉपर बच्चों की सूची में अनुज सिंह 95.4%, दीप शिखा यादव 94.8%, श्रेया 93.4%, मोहित यादव 93.4%, मनफ तारिक 92.6%, भूमिका सिंह 92%, शारिफ अदनान 91.6%, शिखर शांडिल्य 90.8%, अंकिता गुप्ता 88.8% एवं प्रगति बाला पाण्डेय ने 88.4% अंकों के साथ सफलता अर्जित की। वहीं हाई स्कूल परीक्षा की टॉप 10 सूची में, अंशु 96.8%, आरुषि सिंह जनवार 92.4%, आर्यन केसरवानी 91%, श्लोक सिंह 90.2%, एरिश फातिमा 89.6%, हर्षित शर्मा 89.6%, आयुष कनौजिया 89.4%, अभिषेक सिंह 88.8%, वंशिका 87.6%, आंचल रस्तोगी 87%, एवं ऋषभ त्रिपाठी ने 87% अंकों के साथ सफलता अर्जित की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।