Strict Ban on Political and Social Organizations Movement in Lohda Village लोंहदा में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की नो इंट्री, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsStrict Ban on Political and Social Organizations Movement in Lohda Village

लोंहदा में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की नो इंट्री

Kausambi News - लोंहदा गांव में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। एसपी राजेश कुमार ने कहा कि जो कोई भी जबर्दस्ती गांव में जाएगा, उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 18 June 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
लोंहदा में राजनीतिक, सामाजिक संगठनों की नो इंट्री

लोंहदा गांव में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की आवाजाही पूरी तरह से बैन कर दी गई है। एसपी ने इस बाबत सैनी इंस्पेक्टर के साथ गांव में तैनात पुलिस बल को भी जरूरी दिशा-निर्देश दे दिया है। कहा है कि कोई जबर्दस्ती किसी भी पक्ष से मिलने जाता है तो उसके खिलाफ त्वरित तौर पर कार्रवाई की जाए। लोंहदा गांव का माहौल राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोगों की आवाजाही के कारण सामान्य नहीं हो पा रहा था। रोज कोई न कोई किसी न किसी पक्ष से मुलाकात करने पहुंच जाता था। भीड़ अधिक जुटने से धारा-144 का उल्लंघन हो रहा था।

इसी के साथ ग्रामीणों को भी तमाम तरह की परेशानी होने लगी थीं। कानून का पालन कराने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के लिए एसपी राजेश कुमार ने गांव में राजनीतिक व सामाजिक संगठनों की आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। उन्होंने बताया कि बुधवार से किसी को भी गांव नहीं जाने दिया जाएगा। सैनी इंस्पेक्टर व गांव में तैनात जवानों से साफ कहा गया है कि किसी को भी अनावश्यक गांव में नहीं जाने दिया जाए। कोई जबर्दस्ती करता है तो उसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गांव में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। किसी ने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किया तो तत्काल प्रभाव पर उसकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। मुकदमा भी पंजीकृत कराया जाएगा। - राजेश कुमार, एसपी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।