Uttar Pradesh Women s Commission Holds Public Hearing to Address Violence Against Women राज्य महिला आयोग सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsUttar Pradesh Women s Commission Holds Public Hearing to Address Violence Against Women

राज्य महिला आयोग सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

Kausambi News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम के लिए ओसा में जनसुनवाई की। 75 शिकायतों में से 16 का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों को शेष मामलों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 14 June 2025 01:42 AM
share Share
Follow Us on
राज्य महिला आयोग सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने शुक्रवार को ओसा स्थित कांशीराम अतिथि गृह में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए जनसुनवाई की। इस दौरान उनके समक्ष 75 मामले आए। इनमें से उन्होंने 16 का मौके पर निस्तारण कर दिया। बाकी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। ओसा स्थित कांशीराम अतिथि गृह में महिला जनसुनावाई के दौरान उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें 16 का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण किये जाने को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों/विभागों को निर्देशित किया गया।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए उन्होंने समस्त अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर कचऱे के डिब्बे बंटवाया गया है उसकी सूची उपलब्ध करायें। इसके अलावा महिलाओं को विभागीय भर्तियों में प्राथमिकता देने के निर्देश दिये। गांवों में जहां पर नाली खोदकर पाइपलाइन बिछायी गयी है उस पर सही ढंग से मिट्टी डलवाने तथा नालियों में पाइपलाइन लीकेज होने से गंदा पानी जाने की समस्या का समाधान कराये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित कम्पनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाने हेतु अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित किया। अस्पतालों में मरीजों को स्वच्छ एवं पौष्टिक आहार, नाश्ता आदि दिये जाने हेतु उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। बैंकों में जाने वाली महिलाओं से सुगमता से बात करने हेतु सभी बैंको को निर्देशित किये जाने हेतु प्रबन्धक अग्रणी बैंक को कड़े निर्देश दिये। डूडा विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आवास के लाभार्थियों की सूची अधिशाषी अधिकारियो को उपलब्ध करायें जिससे अधिशाषी अधिकारियों द्वारा भेजी गयी सूची से मिलान किया जा सके। महिला थाना एवं पुलिस सहायता केन्द्रो पर सहायता हेतु जाने वाली महिलाओं को सुगमता से बात करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक को समस्त थानों एवं पुलिस सहायता केन्द्रों को पत्र प्रेषित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी पात्र महिलाओं एवं बच्चों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाये। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत मिर्जापुर जवई में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों समूह की महिलाओं आदि से नारी संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत, अग्रणी जिला प्रबन्धक, पूर्ति निरीक्षक, महिला थाना सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अधिक संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा स्वयं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।