Youth Arrested for Uploading Porn Videos on Social Media in Kokhraj पोर्न वीडियो अपलोड करने वाले युवक पर केस दर्ज, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsYouth Arrested for Uploading Porn Videos on Social Media in Kokhraj

पोर्न वीडियो अपलोड करने वाले युवक पर केस दर्ज

Kausambi News - कोखराज के कशिया पश्चिम गांव का एक युवक, अभय द्विवेदी, सोशल साइट पर पोर्न वीडियो अपलोड करता था। लखनऊ की साइबर सेल ने इसकी जानकारी दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अभय लोगों को पोर्न वीडियो दिखाता था,...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 17 May 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
पोर्न वीडियो अपलोड करने वाले युवक पर केस दर्ज

कोखराज के कशिया पश्चिम गांव का एक युवक सोशल साइट पर पोर्न वीडियो अपलोड करता था। इसके अलावा वह लोगों को पोर्न वीडियो दिखाता भी था। लखनऊ से साइबर सेल की टीम ने इसकी जानकारी दी। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोखराज के कशिया पश्चिम निवासी अभय द्विवेदी पुत्र सूर्य नारायण द्विवेदी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था। वह लोगों को चिह्नित कर उनको अटैच करके पोर्न वीडियो डालता था। इससे लोग परेशान थे। इतना ही नहीं अभय द्विवेदी लोगों को पोर्न वीडियो दिखाता भी था। साइबर सेल लखनऊ की टीम ने इसकी जानकारी साइबर थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया को दी।

फौरी जांच के बाद अभय द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अब पुलिस इस प्रकरण की विवेचना कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।