Google Maps Misleading Drivers on Under-construction Bridge in Kushinagar मेन सड़क पर हो रहा पुल निर्माण, संकेतक के अभाव में लौट रहे राहगीर, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsGoogle Maps Misleading Drivers on Under-construction Bridge in Kushinagar

मेन सड़क पर हो रहा पुल निर्माण, संकेतक के अभाव में लौट रहे राहगीर

Kushinagar News - कुशीनगर में गूगल मैप के अनुसार रास्ता बताने के कारण गाड़ी निर्माणाधीन पुल पर लटक गई। हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर पुल निर्माण का काम ठप हो गया है, और मार्ग पर कोई संकेतक नहीं है। इससे राहगीरों को परेशानी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरWed, 11 June 2025 10:16 AM
share Share
Follow Us on
मेन सड़क पर हो रहा पुल निर्माण, संकेतक के अभाव में लौट रहे राहगीर

कुशीनगर। निज संवाददाता महराजगंज में गूगल मैप के सहारे जा रही कार निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर लटक गई। कुछ ऐसा ही कुशीनगर में गूगल मैप बताने के साथ दिखा रहा है। हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर खजुरिया नहर शाखा में पुल निर्माणाधीन है, लेकिन गू्गल मैप मुख्य मार्ग पर आवागमन बहाल दिखा रहा है। मेन सड़क पर पुल निर्माण का संकेतक नहीं लगने के कारण राहगीर पुल के समीप पहुंच कर वापस लौट रहे हैं। विभाग सिर्फ हेतिमपुर से गोबरही मार्ग के महुआडीह स्थान गांव के पास सड़क पर मिट्टी गिराने के साथ डंडे में दफ्ती पर रास्ता बंद होने का लिखकर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर लिया है।

ऐसे में इस मुख्य मार्ग पर कभी बड़ा हादसा हो सकता है। हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर खजुरिया नहर शाखा पर जल संसाधन और सिंचाई विभाग द्वारा पुल बनवाया जा रहा है। नहर में पानी आने के बाद पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से कार्य ठप हो गया है। गोबरही से हेतिमपुर और हेतिमपुर से गोबरही जाने के लिए विभाग ने मार्ग परिवर्तित करने के लिए कोई डायवर्जन रूट के लिए संकेतक नहीं लगाया गया है। विभाग द्वारा महुआडीह स्थान गांव के पास सड़क पर मिट्टी गिराकर और एक दफ्ती पर लिख कर रास्ता बंद का बोर्ड लगा दिया है। इसके चलते अनजान राहगीर, वाहन चालक नहर पर पहुंच कर लौटकर फिर दूसरा रास्ता पकड़ कर अपने गंतव्य को जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बने इस मार्ग से हेतिमपुर से रामकोला की तरफ और रामकोला की तरफ से नेशनल हाईवे व देवरिया जनपद को आने-जाने का यह मुख्य मार्ग बन गया है। इससे दर्जनों गावों के लोगों को दो पहिया, चार पहिया, साइकिल सवार राहगीरों का आने-जाने का मुख्य मार्ग होने और पुल निर्माण अधूरा होने से उन्हें मार्ग परिवर्तन कर आना-जाना पड़ रहा है, समय भी अधिक लग रहा है। महंत यादव, सुरेंद्र सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, रवि कुमार त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि का कहना है कि नहर में पानी आने के बाद रास्ता अवरुद्ध हो गया है। हेतिमपुर और गोबरही के तरफ आने-जाने में लोगों को काफी सुविधा हो रही है। मार्ग परिवर्तित कर आने जाने में समय भी लग रहा है। ग्रामीणों को भी खेती बारी करने के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। शीघ्र ही रेडियम लाल पट्टी का संकेतक लगाया जाएगा, ताकि रात्रि में आने-जाने वाले लोगों को संकेतक की जानकारी मिल सके। पानी बंद होने पर पुल का निर्माण का कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। सुधीर कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई कसया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।