Kushinagar Celebrates World Environment Day with Massive Tree Plantation Drive पौधरोपण को समर्पित रहा पर्यावरण दिवस, हरिशंकरी लगाने पर जोर, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Celebrates World Environment Day with Massive Tree Plantation Drive

पौधरोपण को समर्पित रहा पर्यावरण दिवस, हरिशंकरी लगाने पर जोर

Kushinagar News - कुशीनगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर और सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने पेड़ लगाने का संदेश दिया। उन्होंने जनसंख्या से पेड़ मां के नाम पर लगाने की अपील की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 6 June 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
पौधरोपण को समर्पित रहा पर्यावरण दिवस, हरिशंकरी लगाने पर जोर

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पौधरोपण को समर्पित रहा। गांवों से लगायत शहरो तक जगह-जगह पौधरोपण किया गया। कई इलाकों में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर व सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने विकास खंड दुदही के ग्राम बांसगांव चौरिया व खैरवा में पौधरोपण कर समस्त जनपदवासियों से हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ व बरगद) वृक्षों का अपने घर के समीप लगाकर उनका मां की भांति संरक्षण करने एवं चौपाल संस्कृति वापस लाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने प्रकृति को हरा भरा तथा स्वच्छ, सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। पेड़ों को मां जैसे पूजनीय मानते हुए उसकी सेवा, संरक्षा करने की अपील भी की।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि अपने आसपास पेड़ अवश्य लगाएं। यही पेड़ कल को आपको छाया, फल व जीवनदायिनी ऑक्सीजन देंगे। उनकी देखभाल बिल्कुल अपने बच्चों की तरह करें। पूरे जनपद में करीब 37 लाख पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। हम इससे कई आगे जाकर पौधे रोपेंगे। इसकी शुरुआत पर्यावरण दिवस से कर दी गयी है। प्रत्येक ग्राम सभा में एक स्थान चिन्हित किया जा रहा है, जहां भविष्य में पूर्व की तर्ज पर चौपाल लग सकते हैं। उस स्थान पर हरिशंकरी पौधों पीपल, पाकड़ एवं बरगद को लगाएंगे। जब यह कुछ सालों के उपरांत बड़े और छायादार हो जाएंगे तो उस स्थान पर बड़े बुजुर्गों की सहायता से ग्राम के मामले अधिकतर ग्राम में ही सुलझाने में ये अग्रिम भूमिका निभाएंगे। पहले भी यही हमारे समाज में प्रचलन था। ज्यादातर विवाद ग्राम के बड़े बुजुर्ग ही आपस में समझौते के आधार पर सुलह करा देते थे। हम सभी इसका शुभारंभ पुनः करेंगे। पेड़ को लगाने से ज्यादा अहमियत उसे जीवित रखने व संरक्षण की होती है। डीएम ने जपनदवासियों से एक पेड़ अपने मां के नाम का लगाने का संकल्प दिलाया। आगे आने वाले वन महोत्सव में भी पेड़ लगाए जाएंगे। प्रकृति को सम्मान दें। ये हमें हर सुख सुविधा प्रदान करते हैं। डीएम ने कहा कि जल्द ही विवाद रहित राजस्व ग्राम अभियान भी शुरू करने जा रहा हूं। प्रत्येक ग्राम में एक भूमि विवाद रजिस्टर बनाए जाएंगे, जिसमें सभी प्रकार के विवाद दर्ज किए जाएंगे। उनका हल ग्राम स्तर पर ही सर्वप्रथम कराने का प्रयास किया जाएगा। उच्च अधिकारियों की आवश्यकता पड़ी को उनका भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान का लक्ष्य है गांव की समस्या का गांव स्तर पर ही निवारण करना। इस असवर पर प्रभागीय वनाधिकारी वरुण सिंह, बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य, देवरिया सांसद प्रतिनिधि, रेंजर अमित श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी दुदही रामराज कुशवाहा, वन क्षेत्राधिकारी हरकेश नायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गौड़, मनोज कुंदन तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।