संगठन सृजन विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम: नकुल
Lakhimpur-khiri News - कांग्रेस ने निघासन विधानसभा के गांवों में संगठन सृजन अभियान के तहत बैठकें की। पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि संगठन सृजन विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने भाजपा पर निशाना...

संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस ने निघासन विधानसभा के ग्राम खरवहिया, सुखन पुर्वा, सिंगाही, सिंगहा आदि गांवों में बैठक की। कोऑर्डिनेटर पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे, फ्रंटल संगठनों के कोऑर्डिनेटर उमाशंकर पांडे, अभिषेक पटेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने सभी कांग्रेस जनों के साथ संगठन की मजबूती को सीधा संवाद किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने कहा कि संगठन सृजन केवल संरचना नहीं यह विचार धारा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। नेतृत्व का संगठित होना आवश्यक है तभी जनता की लड़ाई लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा 11 साल मोदी के शासन का जश्न मना रही है, किस बात का जश्न।
देश में बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है। बहू बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि इस दौरान प्रेम वर्मा, दीपक बाजपेई, कार्यक्रम आयोजक मोहन चंद्र उप्रेती, रियाज अहमद मोनू, विपुल गुप्ता, अब्दुल रहीम, उद्देश्य गिरि, इनायत अली राम प्रताप विश्वकर्मा, संतोष मौर्य, मोनिस नकवी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।