गायत्री दीप यज्ञ सम्पन्न, रखे विचार
Lakhimpur-khiri News - पलियाकलां के बड़ागांव में गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। इसमें गायत्री परिवार के सदस्य और अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। विवेकानंद मौर्या और पंडित श्रीराम शर्मा...

पलियाकलां। पलिया के बड़ागांव में गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। मंगलवार को कार्यक्रम का समापन किया गया। गायत्री परिवार के सदस्य प्रेम प्रकाश मौर्या के निवास स्थान पर गायत्री दीप यज्ञ का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में गायत्री परिवार परिवर्चक शक्तिपीठ बम्हनपुर के विवेकानंद मौर्या व पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने युग निर्माण मिशन के अंतर्गत साधना, शिक्षा, नारी जागरण, पर्यावरण व स्वास्थ्य आदि के अंतर्गत समाज में कैसे एकता और क्षमता का विकास हो सके इसके बारे में अपने विचार रखे। इस दौरान अशोक मौर्य, कान्ति मौर्या, शिवकुमार मौर्या, सुभाष दास, राम बहादुर शर्मा, देशराज राठौर, श्री राम राठौर, रवि शंकर शुक्ला आदि ग्रामीणों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।