काव्य गोष्ठी में कवि संजीव मिश्र को मिला सम्मान
Lakhimpur-khiri News - साहित्य साधक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान की काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह डा. स्वाति पाण्डेय प्रीत के आवास पर आयोजित किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र तिवारी कंटक की अध्यक्षता में संजीव मिश्रा व्योम...

साहित्य साधक सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान की काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह जिला अध्यक्ष डा. स्वाति पाण्डेय प्रीत के काशी नगर आवास पर हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र तिवारी कंटक ने की, विशिष्ट अतिथि कमलेश धुरंधर रहे। संस्था द्वारा दिया जाने वाला मासिक साहित्य साधक अर्श सम्मान साहित्यकार संजीव मिश्रा व्योम को दिया गया। संचालन शायर जनार्दन पाण्डेय नाचीज ने किया। कंटक ने वाणी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। संजीव मिश्र व्योम ने सुनाया दुख तुम दुखी मत होना,जब मिले न कोई ठिकाना मित्र मेरे पास तुम चले आना। महेश जायसवाल ने व्यवहार आचरण की बात कुछ न पुछिए मोबाइली संस्कृति पर सब कुरबान हो गया सुनाया।
डॉ. आलोक मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, कुलदीप समर ने काव्य पाठ किया। इस दौरान अक्षरा पांडेय, राम टहल वर्मा, नरेश वर्मा, डीएन मालपानी, अमित पाण्डेय, दिव्या गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।