Eid-e-Ghadir Celebrations in Ambedkarnagar Special Prayers and Cultural Gatherings जिले में उल्लास से मना ईद ए गदीर पर्व, अदा हुई विशेष नमाज, Ambedkar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsEid-e-Ghadir Celebrations in Ambedkarnagar Special Prayers and Cultural Gatherings

जिले में उल्लास से मना ईद ए गदीर पर्व, अदा हुई विशेष नमाज

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में ईद ए गदीर पर्व धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई और एक दूसरे को बधाई दी गई। महफिलें आयोजित हुईं, जिसमें स्थानीय और बाहरी शायरों ने कलाम पेश किया। मौलाना अकबर अली...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरMon, 16 June 2025 04:57 PM
share Share
Follow Us on
जिले में उल्लास से मना ईद ए गदीर पर्व, अदा हुई विशेष नमाज

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में ईद ए गदीर पर्व उल्लास से मना। मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा करने के साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर पर्व की मुबारकबाद दी। इसके बाद जगह जगह महफिल का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। इस बीच जगह जगह आतिशबाजी भी हुई। शियों के पहले इमाम हजरत अली अलैह को आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा अलैह ने गदीर के मैदान में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसी के चलते ईद ए गदीर पर्व मनाया जाता है। नगर के मीरानपुर स्थित शिया जामा मस्जिद में मौलाना अकबर अली ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई।

उन्होंने कहा कि हजरत अली के उत्तराधिकारी की घोषणा होने के साथ ही इस्लाम पूरा हो गया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे हजरत अली के बताए आदर्श पर चलकर समाज व देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। बाद में अंजुमन गुंचे अकबरिया के तत्वावधान में मीरानपुर स्थित शाही इमामबारगाह में महफिल का आयोजन हुआ। अंजुमन सचिव यासिर हुसैन ने बताया कि महफिल की शुरुआत मौलाना मोहम्मद अब्बास की तकरीर से हुई। महफिल में दानिश, डॉ आमिर अब्बास, रजा अनवर, आरिफ अनवर समेत अन्य स्थानीय व बाहरी शायरों ने कलाम प्रस्तुत किए। इस दौरान इम्तियाज हुसैन, रेहान जैदी, वसी, मुसर्रत हुसैन, कमर अबबास, शुजाअत हुसैन, राशिद जफर आदि मोजूद रहे। इसके अलावा जलालपुर, मछलीगांव, कटघर कमाल, दहियावर, हजपुरा, टांडा, कजपुरा, रसूलपुर, लोरपुर, सिझौली समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में जहां मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई, तो वहीं महफिल का भी आयोजन हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।