कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले धीरज प्रसाद साहू
लोहरदगा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की राजनीतिक स्थिति और विकास पर चर्चा हुई। साहू ने झारखंड में कांग्रेस...

लोहरदगा, संवाददाता।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व रास सांसद ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुके भेंट की। दोनों नेताओं के बीच झारखंड के वर्तमान हालात और झारखंड की राजनीति पर काफी देर बात हुई। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड में विकास की स्थिति, वर्तमान आवश्यकताओं, राजनीतिक हालात को लेकर जानकारी दी। साथ ही हाल के समय में झारखंड कांग्रेस द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों के बारे में भी बताया। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस बेहतर कार्य कर रही है।
पार्टी के नेता और मंत्री पार्टी सिद्धांतों और नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराने के साथ-साथ झारखंड के विकास में कांग्रेस के योगदान के बारे में बता रहे हैं। सत्ता में शामिल कांग्रेस के मंत्री झारखंड के विकास में सहयोग करने के साथ-साथ लोगों के बीच पहुंच कर उन्हें कांग्रेस द्वारा किए जा रहे कार्य के बारे में भी बता रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आप अपने क्षेत्र के साथ-साथ झारखंड की स्थिति पर भी नजर रखिए। जब भी दिल्ली आएं, जरूर मिलें, झारखंड की स्थिति पर रिपोर्ट दें। कांग्रेस पार्टी के कार्यों से जनता को रुबरु कराना है। इसे बेहद गंभीरता के साथ लें। वरिष्ठ नेता होने के नाते आपका पार्टी के प्रति जिम्मेदारी काफी अधिक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।