संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Ghazipur News - जसदेवपुर गांव में 36 वर्षीय अनामिका कनौजिया ने पति के साथ मामूली विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी शादी 2013 में हुई थी और वे पांच बच्चों की मां थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के जसदेवपुर गांव में पति से मामूली विवाद के बाद पांच बच्चों की मां 36 वर्षीय अनामिका कनौजिया पत्नी विनोद कन्नौजिया ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। वीरपुर निवासी दीनबन्धु उर्फ बन्धू कनौजिया की पुत्री अनामिका की शादी जसदेवपुर निवासी छोटे लाल कनौजिया के पुत्र विनोद कनौजिया के साथ वर्ष 2013 में हुई थी। चार पुत्रियों और एक पुत्र की मां अनामिका ने सोमवार की दोपहर में जसदेवपुर में घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विनोद की मां कंचन देवी का कुछ दिन पूर्व निधन हुआ था और उसकी तेरही अभी नहीं बीती है।
ससुरालियों के अनुसार सोमवार को दोपहर में विनोद अपने जानवरों को चराने सिवान में गया था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दरवाजे पर थे। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।