रेलवे स्टेशन पर नशा खिलाकर युवक को लूटा
मधुबनी रेलवे स्टेशन पर नशा खुरानी गिरोह ने संतलाल को निशाना बनाया। संतलाल, जो मुंबई से आया था, को नशा देकर 10 हजार रुपये और अन्य सामान चुरा लिया गया। बेहोशी की हालत में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया...

मधुबनी। नशा खुरानी गिरोह के बदमाशों ने रविवार रात मधुबनी रेलवे स्टेशन पर संतलाल को निशाना बनाया। नशा खिलाकर 10 हजार नगद एवं अन्य सामान लेकर चंपत हो गया। मुंह से झाग आने तथा बेहोशी की हालत देखकर उसे सदर अस्पताल मधुबनी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। संतलाल बासोपट्टी थाना क्षेत्र के सिसौनी गांव का रहने वाला है। घटना के बारे में पूछताछ करने की कोशिश में जुटे थे। काफी मशक्कत के बाद संतलाल ने बताया कि वह मुंबई से पवन एक्सप्रेस ट्रेन से मधुबनी पहुंचा। रविवार रात करीब एक डेढ़ बजे ट्रेन से उतरने के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर बैठ गया।
सुबह होने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद बगल में बैठे एक व्यक्ति पेय पदार्थ में नशा मिलाकर उसे पिला दिया। दस हजार रुपया एवं थैला में रखा अन्य सामान लेकर चला गया। जब उसे होश आया तब अपने को सदर अस्पताल में पाया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर संजीव झा ने बताया कि सोमवार अहले सुबह गौतम नाम के व्यक्ति ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती के समय युवक की पहचान नहीं हुई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।