Kargil War Hero Yogendra Yadav Warns Pakistan at Religious Event पाकिस्तान सुधरा नहीं तो नक्शे से मिट जायेगा: योगेन्द्र यादव, Bagpat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsKargil War Hero Yogendra Yadav Warns Pakistan at Religious Event

पाकिस्तान सुधरा नहीं तो नक्शे से मिट जायेगा: योगेन्द्र यादव

Bagpat News - - कस्बे में बैंक प्रबंधक आनंद यादव के आवास पर धार्मिक आयोजन में पहुंचे योगेन्द्र यादवपाकिस्तान सुधरा नहीं तो नक्शे से मिट जायेगा: योगेन्द्र यादवपाकि

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपतTue, 17 June 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान सुधरा नहीं तो नक्शे से मिट जायेगा: योगेन्द्र यादव

कारगिल युद्ध में अदम्य साहस दिखाने वाले परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव सोमवार को कस्बे में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उन्होने कहा कि पाकिस्तान यदि नही सुधरा तो नक्शे से साफ हो जाएगा। कस्बे में सेवानिवृत बैंक प्रबंधक आनंद यादव के आवास पर धार्मिक आयोजन में भाग लेने बुलंदशहर से परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव भी पहुंचे थे। कारगिल यु़द्ध में 17 गोलियां खाकर भी टाइगर हिल पर तिरंगा लहराने वाले योगेन्द्र यादव ने अकेले ही अनेक घुसपैठियों को मार गिराया था। जिसके लिए उन्हें सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया जा चुका है। यादव ने कहा कि भारत की नीति सदा से वसुधैव कुटुम्बकम की रही है।

इसका फायदा पाकिस्तान उठाता रहा है और मुंह की खाता रहा है। लेकिन अब भारत पुराना भारत नही रहा। कृष्णपाल यादव, सुभाष यादव, राजेश यादव, धर्मवीर यादव, सुरेन्द्र यादव, सुखबीर यादव, शिवकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।