when actor randhir kapoor called is ex son in law sunjay kapoor third class man 'पूरी दिल्ली जानती है...' जब रणधीर कपूर ने पूर्व दामाद संजय कपूर को बताया था अय्याश, दूसरी महिला से था अफेयर…, Bollywood Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडwhen actor randhir kapoor called is ex son in law sunjay kapoor third class man

'पूरी दिल्ली जानती है...' जब रणधीर कपूर ने पूर्व दामाद संजय कपूर को बताया था अय्याश, दूसरी महिला से था अफेयर…

रणधीर कपूर ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में पूर्व दामाद संजय कपूर को थर्ड क्लास आदमी बताया था। एक्टर ने कहा था कि वो नहीं चाहते थे दोनों की शादी हो। संजय उनकी बेटी की फिक्र नहीं करते थे। दूसरी महिला के साथ रहते थे।

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 07:27 AM
share Share
Follow Us on
'पूरी दिल्ली जानती है...' जब रणधीर कपूर ने पूर्व दामाद संजय कपूर को बताया था अय्याश, दूसरी महिला से था अफेयर…

करिश्मा कपूर के पूर्व पति इंडस्ट्रियलिस्ट संजय कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। दोनों ने साल 2003 में शादी की थी और करीब 11 साल साथ बिताने के बाद कपल ने तलाक ले लिया। हालांकि, बेटी समायरा और कियान की परिवरिश के लिए दोनों साथ खड़े थे। लेकिन क्या आप जानते हैं करिश्मा के पिता एक्टर रणधीर कपूर कभी नहीं चाहते थे कि ये शादी हो। वो करिश्मा और संजय के रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में संजय पर दूसरी औरत के साथ रहने का आरोप लगाया था।

‘हम कपूर हैं’

संजय कपूर के वकील ने करिश्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने पैसों के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट से शादी की थी। इसका जवाब देते हुए रणधीर कपूर ने साल 2016 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, "हर कोई हमारी साख जानता है। हम कपूर हैं। हमें किसी के पैसे के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमें न सिर्फ पैसे का आशीर्वाद मिला है, बल्कि हमारा टैलेंट ​​हमें जीवन भर सहारा दे सकता है।"

दूसरी महिला के साथ रहते थे संजय

रणधीर ने कहा कि वह कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी संजय कपूर से शादी करे। वो कहते हैं, "संजय एक थर्ड क्लास आदमी है। मैं कभी नहीं चाहता था कि करिश्मा उससे शादी करे। उसके सिस्टम में अय्याशी है और उसने कभी अपनी पत्नी की परवाह नहीं की। वह उसे धोखा देता रहा है और दूसरी महिला के साथ रह रहा है। पूरी दिल्ली जानती है कि वह कैसा है। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा।”

दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

बता दें, संजय कपूर इस दुनिया में नहीं रहे हैं। लंदन में पोलो खेलने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक मक्खी को निगल लिया था जिससे उन्हें इन्फेक्शन हुआ और फिर हार्ट अटैक। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किए जाने की खबर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।