Police Arrests Accused After Court Surrender Despite Bail Granted जमानत के तीन दिन बाद ही पुलिस ने िकया अरेस्ट, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPolice Arrests Accused After Court Surrender Despite Bail Granted

जमानत के तीन दिन बाद ही पुलिस ने िकया अरेस्ट

बगहा में अभियुक्त ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया और सशर्त जमानत प्राप्त की। इसके बावजूद, पिपरासी पुलिस ने उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। इस पर न्यायाधीश ने पुलिस की कार्रवाई पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 17 June 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
जमानत के तीन दिन बाद ही पुलिस ने िकया अरेस्ट

बगहा, हमारे संवाददाता। कोर्ट में सरेंडर यानि आत्मसमर्पण करने के तीन बाद ही पुलिस ने अभियुक्त को फिर से उसी मामले मे गिरफ्तार कर लिया। जबकि अभियुक्त को सरेंडर के पश्चात कोर्ट की ओर से सशर्त जमानत मिली थी। बावजूद इसके पिपरासी पुलिस ने न सिर्फ उसकी गिरफ्तारी की, बल्कि जेल भेजने के लिए कोर्ट में प्रस्तुत भी कर दिया। मामले में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेंद्र मिश्र की कोर्ट ने पिपरासी थानाध्यक्ष के इस कृत्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए बगहा एसपी को दोषी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार, एक मामले में आरोप गठन के लिए अभियुक्तों की पेशी लंबित थी।

कोर्ट ने मामले में गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया। इसके बाद 11 जून को इस मामले के अभियुक्त पति कुशवाहा, परमा कुशवाहा व सिकंदर कुशवाहा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जमानत करा लिये। जमानत के बाद तीनों अभियुक्तों की ओर से गैर जमानतीय अधिपत्र का न्यायालय से रिकॉल प्रदान किया गया। जिसे उन्होंने स्थानीय पिपरासी थाना मे प्रदान किया। बावजूद इसके पिपरासी थानाध्यक्ष ने आधी रात में घर में घुसकर पति कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया तथा न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने के लिए 15 जून को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।