Registration of Anganwadi Centers Now Under Food Safety Department आंगनबाड़ी केन्द्रों का होगा खाद्य सुरक्षा में रजिस्ट्रेशन, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsRegistration of Anganwadi Centers Now Under Food Safety Department

आंगनबाड़ी केन्द्रों का होगा खाद्य सुरक्षा में रजिस्ट्रेशन

Lakhimpur-khiri News - आंगनबाड़ी केन्द्रों का रजिस्ट्रेशन खाद्य सुरक्षा विभाग में किया जाएगा। प्रक्रिया शुरू हो गई है और कुछ कार्यकत्रियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। सरकार ने सभी केन्द्रों के रजिस्ट्रेशन का निर्देश...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 13 June 2025 05:55 PM
share Share
Follow Us on
आंगनबाड़ी केन्द्रों का होगा खाद्य सुरक्षा में रजिस्ट्रेशन

आंगनबाड़ी केन्द्रों का रजिस्ट्रेशन अब खाद्य सुरक्षा विभाग में किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने डीपीओ कार्यालय में पहुंचकर कैम्प आयोजित कर कुछ कार्यकत्रियों का रजिस्ट्रेशन कर चुका है। अब अन्य केन्द्रों पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों को हाटकुक्ड दिया जाता है इसके अलावा महिलाओं को पोषाहार दिया जाता है। शासन ने सभी केन्द्रों के रजिस्ट्रेशन का निर्देश दिया है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बृजेन्द्र शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ कार्यकत्रियों का रजिस्ट्रेशन खाद्य सुरक्षा को लेकर किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण और केन्द्रों से बंटने वाली सामग्री की सैम्पलिंग भी हो सकेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।