Safi Pur Firefight Police Arrest Sanjay Gupta Search for Accomplice फायरिंग व बवाल में रात भर चली छापेमारी, एक गिरफ्तार, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsSafi Pur Firefight Police Arrest Sanjay Gupta Search for Accomplice

फायरिंग व बवाल में रात भर चली छापेमारी, एक गिरफ्तार

Lakhimpur-khiri News - सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर में फायरिंग और बवाल की घटना में पुलिस ने संजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लाइसेंसी रायफल बरामद की है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं और पुलिस दूसरे आरोपी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 16 April 2025 08:00 PM
share Share
Follow Us on
फायरिंग व बवाल में रात भर चली छापेमारी, एक गिरफ्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सफीपुर में फायरिंग और बवाल में पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी संजय गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से लाइसेंसी रायफल बरामद हुई है। घटना का दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सदर कोतवाली के गांव सफीपुर में एक विवादित जमीन है। जमीन के किनारे काटन पीड़ित बसे हुए हैं। उनके पक्के मकान बने हैं। कटान पीड़ितों को यहां 30 वर्ष पहले बसाया गया था। मंगलवार की शाम कुछ लोग कब्जा खाली करवाने गए थे। ग्रामीणो के विरोध किया तो कई राउंड फायरिंग की गई। मौके से दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। घटना में मंजू पत्नी हजारी, तरन्नुम पत्नी बब्लू, तीन वर्षीय जोया पुत्री बब्लू और पांच वर्षीय जैद पुत्र बग्गल घायल हुए। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। जबकि अभी मंजू का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने घटना में तहरीर के आधार पर शास्त्री नगर निवासी संजय गुप्ता और काशीनगर निवासी देशराज वर्मा को नामजद किया है। मुकदमे में जानलेवा हमले की धारा लगी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। बुधवार को आरोपी संजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने कब्जे से एक लाइसेंसी रायफल बरामद हुआ है। उधर आरोपी देशराज वर्मा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि जल्द ही देशराज को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।