Uttar Pradesh Board 2024-25 Introduces High-Tech Mark Sheets for Students इंतजार खत्म, आज से स्कूलों को भेजी जाएंगी हाईटेक मार्कशीटें, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsUttar Pradesh Board 2024-25 Introduces High-Tech Mark Sheets for Students

इंतजार खत्म, आज से स्कूलों को भेजी जाएंगी हाईटेक मार्कशीटें

Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024-25 के लिए हाईटेक मार्कशीटें आ गई हैं। इन मार्कशीटों का वितरण 5 जून से शुरू होगा। ये मार्कशीट वाटरप्रूफ पेपर, सुरक्षा कोड और रंग परिवर्तनीय सतह जैसी विशेषताओं से लैस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीThu, 5 June 2025 03:50 AM
share Share
Follow Us on
इंतजार खत्म, आज से स्कूलों को भेजी जाएंगी हाईटेक मार्कशीटें

लखीमपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024-25 की हाईटेक मार्कशीटों का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। परिषद द्वारा तैयार की गई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की नई तकनीक युक्त मार्कशीटें अब जिले में पहुंच गई हैं। 5 जून से इनका वितरण विद्यालयों को किया जाएगा। इसके बाद सभी स्कूल अपने स्तर से छात्रों को मूल मार्कशीट उपलब्ध कराएंगे। इन मार्कशीटों में वाटरप्रूफ पेपर, सुरक्षा कोड और रंग परिवर्तनीय सतह जैसे विशेष फीचर शामिल हैं। डिज़ाइन और तकनीक के स्तर पर यह मार्कशीट अब तक की सबसे उन्नत मानी जा रही है। बताते चले इस बार यूपी बोर्ड की मार्कशीट में वाटरप्रूफ पेपर, सुरक्षा कोड और रंग परिवर्तनीय सतह जैसे विशेष फीचर शामिल हैं।

डिज़ाइन और तकनीक के स्तर पर यह मार्कशीट अब तक की सबसे उन्नत मानी जा रही है, जिससे छात्रों को एक स्थायी और प्रमाणिक दस्तावेज़ प्राप्त होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि 5 जून से जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों को मार्कशीटों का वितरण प्रारंभ किया जाएगा। विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मार्कशीट प्राप्ति के बाद तय प्रक्रिया के तहत छात्र-छात्राओं को मूल प्रमाणपत्र जल्द से जल्द वितरित करें। इस बार यूपी बोर्ड ने मार्कशीट को पूरी तरह हाईटेक और सुरक्षित रूप में तैयार कराया है। विशेष वाटरप्रूफ कागज, ओवरराइटिंग से सुरक्षा, अल्ट्रावायलेट पहचान योग्य चिह्नों और ए-4 साइज डिज़ाइन के साथ यह मार्कशीट छात्रों को न केवल अधिक सुरक्षित दस्तावेज़ प्रदान करेगी, बल्कि इसे किसी भी सरकारी या निजी संस्था में प्रमाण पत्र के रूप में प्रस्तुत किया जा सकेगा। कहा जा रहा है इस बार की मार्कशीटें इतनी सुरक्षित हैं कि इनकी नकली प्रतियां तैयार करना लगभग असंभव होगा। सतह का रंग धूप और छांव में हल्का परिवर्तित होता है और इसमें छिपे गुप्त चिह्न केवल विशेष प्रकाश में नजर आते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।