Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Addresses Employee Issues and Vacancies with Union Council मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद राज्य कर्मियों की बढ़ी उम्मीदें, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Addresses Employee Issues and Vacancies with Union Council

मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद राज्य कर्मियों की बढ़ी उम्मीदें

Lakhimpur-khiri News - राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखीमपुर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पुष्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर्मचारियों की समस्याओं और रिक्त पदों पर चर्चा की गई। बैठक में आउटसोर्सिंग, कैशलेस...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीMon, 16 June 2025 02:45 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद राज्य कर्मियों की बढ़ी उम्मीदें

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लखीमपुर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद पुष्कर ने बताया कि परिषद प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष इंजी. हरिकिशोर तिवारी के नेतृत्व में कर्मचारियों का प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिला। मुख्यमंत्री को कर्मचारियों की समस्याओं, रिक्त पदों पर भर्ती आदि पर चर्चा की गई। अधीनस्थ चयन आयोग, शिक्षा आयोग आदि में चयन प्रक्रिया अत्यधिक धीमी होने सहित अन्य मुद्दों पर वार्ता की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि प्रदेश में 2015 से अब तक काफी रिक्तियां हो गई हैं। बैठक में आउटसोर्सिग, कैशलेस इलाज, पुरानी पेंशन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। कार्मिकों के लिए अब तक किए जा रहे दस प्रतिशत के अंशदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने, साढ़े दस हजार करोड़ रुपये जो पिछली सरकार द्वारा कर्मचारियों के खाते में ना डालकर अन्य मद में लगाए गए थे मुख्यमंत्री ने इस धनराशि को कर्मचारियों के खाते में डलवाने का काम किया।

मुख्यमंत्री ने आठवां वेतन को उत्तर प्रदेश में तुरंत लागू करने का आश्वासन दिया। बैठक में जिला मंत्री इन्जी. अजय कुमार पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे, उपाध्यक्ष फरमान अली खान, राजकिशोर प्रजापति, गया प्रसाद, प्रवक्ता राज कुमार गौतम आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।