Women Empowered for Disaster Management Training in Villages समूह की महिलाएं संभालेंगी आपदा प्रबंधन, दिया प्रशिक्षण, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsWomen Empowered for Disaster Management Training in Villages

समूह की महिलाएं संभालेंगी आपदा प्रबंधन, दिया प्रशिक्षण

Lakhimpur-khiri News - गांवों की महिलाएं अब आपदा प्रबंधन का काम संभालेंगी। उन्हें दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें आपदा प्रबंधन कार्य योजना बनाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने महिलाओं को राहत सेवा एप के माध्यम से...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीFri, 13 June 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
समूह की महिलाएं संभालेंगी आपदा प्रबंधन, दिया प्रशिक्षण

समूह की महिलाएं अब गांवों में आपदा प्रबंधन संभालेंगी। इन महिलाओं को दो दिवसीय ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार को विकास भवन में प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं से दी गई ट्रेनिंग को लेकर सवाल भी पूछे गए। इस दौरान आपदा प्रबंधन कार्य योजना का निर्माण कैसे किया जाए इसकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक चंदन कुमार द्विवेदी, सुनील कुमार, रवि राय व दीपक कुमार के अलावा जिले में तैनात आपदा विशेषज्ञ अंकित कुमार राज, आपदा मित्र हरिश गुप्ता, रवि प्रकाश व नागेन्द्र गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। चंदन कुमार ने बताया कि स्वयं सहायता समूह सखी को आपदा प्रबंधन कार्ययोजना का निर्माण कैसे करें इसके बारे में बताया गया।

राहत कार्यालय लखनऊ द्वारा निर्मित एप राहत सेवा एप पर सात दिवसीय प्रशिक्षण राज्य स्तर पर दिया गया। इसी को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में दो सौ से ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया। ग्राम सचिवों, लेखपालों को भी प्रशिक्षण दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।