11 Years of PM Modi s Government Celebrated with Mohalla Choupal in Lucknow शक्ति केन्द्र स्तर पर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow News11 Years of PM Modi s Government Celebrated with Mohalla Choupal in Lucknow

शक्ति केन्द्र स्तर पर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं

Lucknow News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर लखनऊ में मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 18 June 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
शक्ति केन्द्र स्तर पर भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर मोहल्ला चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ महानगर में सभी शक्ति केंद्रों पर यह आयोजन हो रहा है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कैंट विधानसभा में मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा के कार्यालय पर यह आयोजन किया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा के त्रिवेणी नगर ए और बी शक्ति केंद्र पर आयोजित चौपाल में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वक्ताओं ने कहा कि 11 वर्ष विकसित भारत का अमृत काल है। इसमें सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य हुए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, पार्षद पीयूष दीवान, सुधीर मिश्रा बबलू शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।