BJP Reacts Strongly to Controversial SP Post on Deputy CM Brajesh Pathak अखिलेश जी क्या आपकी पार्टी इस स्तर पर आ गई है: ब्रजेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Reacts Strongly to Controversial SP Post on Deputy CM Brajesh Pathak

अखिलेश जी क्या आपकी पार्टी इस स्तर पर आ गई है: ब्रजेश

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर समाजवादी पार्टी उत्तर

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊSat, 17 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
अखिलेश जी क्या आपकी पार्टी इस स्तर पर आ गई है: ब्रजेश

लखनऊ, विशेष संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के आधिकारिक हैंडल से किए गए बेहद आपत्तिजनक पोस्ट पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यह विवादित पोस्ट उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को लेकर किया गया था। हालांकि ब्रजेश पाठक ने इस पर बेहद सधी हुई और संजीदा प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव को टैग करते हुए शनिवार को एक्स पर लिखा कि अखिलेश जी, ये आपकी पार्टी की भाषा है? ये आपकी पार्टी का आफिशियल हैंडल है!! किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है? लोकतंत्र में सहमति-असहमति, आरोप-प्रत्यारोप सब चलते आए हैं और चलते रहेंगे पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे? ब्रजेश पाठक ने लिखा कि क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी? सोचिएगा!

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।