लोहिया के 13 विभागों में डॉक्टरों की भर्ती पूरी
Lucknow News - लखनऊ में लोहिया संस्थान के 13 विभागों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। नए डॉक्टरों के आने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और इलाज का इंतजार कम होगा। 320 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चल...

बैकलाग के 22 पदों पर डॉक्टरों की ज्वाइनिंग शुरू मरीजों के इलाज का इंतजार कम होगा लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लोहिया संस्थान के 13 विभागों में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। इंटरव्यू पूरे हो गए हैं। जल्द ही चयनित डॉक्टरों की घोषणा की जाएगी। नए डॉक्टरों के आने से मरीजों का फायदा होगा। इलाज का इंतजार कम होगा। अब दूसरे चरण के तहत 28 विभागों में डॉक्टरों की भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान में करीब 1000 बेड हैं। ज्यादातर बेड हमेशा भरे रहते हैं। ओपीडी में प्रतिदिन 3000 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं।
करीब 120 से अधिक डॉक्टर तैनात हैं। मरीजों को और बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए 41 विभागों में 320 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब आठ साल बाद डॉक्टरों के नियमित पदों पर भर्ती हो रही है। 28 विभागों में इंटरव्यू शुरू: निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि बैकलाग के 22 पदों पर डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कई डॉक्टरों ने नौकरी ज्वाइन भी कर ली है। जबकि 320 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं। 13 विभागों में इंटरव्यू पूरे हो गए हैं। इसमें पीडियाट्रिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, न्यरोलॉजी, बायोकेमेस्ट्री, सीटीवीएस, कॉर्डियोलॉजी विभाग शामिल हैं। 28 विभागों में प्रक्रिया चल रही है। आठ विभाग संविदा डॉक्टरों के भरोसे: अभी नेत्र, गेस्ट्रो मेडिसिन, त्वचा, मानसिक, इंडोक्राइनोलॉजी, इंडोक्राइन सर्जरी, डेंटल, मेडिकल आंकोलॉजी विभागों में एक भी नियमित डॉक्टर नहीं है। संविदा डॉक्टरों के भरोसे विभागों का संचालन किया जा रहा है। इन विभागों में नियमित डॉक्टरों की भर्ती से मरीजों का इलाज आसान होगा। कम समय में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।