Governor Anandi Ben Patel Congratulates Goa on Statehood Day राज्यपाल ने दी गोवा के स्थापना दिवस की बधाई, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGovernor Anandi Ben Patel Congratulates Goa on Statehood Day

राज्यपाल ने दी गोवा के स्थापना दिवस की बधाई

Lucknow News - लखनऊ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी। उन्होंने गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना की। राज्यपाल ने गोवा की प्रगति के लिए आशा व्यक्त की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊThu, 29 May 2025 08:15 PM
share Share
Follow Us on
राज्यपाल ने दी गोवा के स्थापना दिवस की बधाई

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि गोवा राज्य अपनी समद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य एवं ऐतिहासिक परंपराओं के लिए देश-विदेश में विशिष्ट पहचान रखता है। पर्यटन, शिक्षा और सतत विकास के क्षेत्र में गोवा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्यपाल ने विश्वास जताया कि गोवा राज्य आने वाले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। वहां जनता निरंतर सुख, समृद्धि एवं शांतिपूर्ण जीवन के पथ पर अग्रसर रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।