खेल: सांची और वंशिका ने पहले दिन जीते तीन स्वर्ण
Lucknow News - कैप्शन- जीत के लिए जोरआजमाइश करते तैराक कैप्शन- तैराकी के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इशकांत क्लब के तैराकों ने रविवार से शुरू हुई मो. हैदर मेमोरियल सब जूनियर और जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में पहले दिन 20 से अधिक स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। चैंपियनशिप का उद्घाटन एसजीपीजीआई के सेंटर ऑफ बॉयोमेडिकल रिसर्च के डायरेक्टर डॉ. आलोक धवन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज विजेता खिलाड़ियों को यूपी तैराकी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कपूर ने सम्मानित किया। इशकांत क्लब की सांची तिवारी ने पहले दिन तीन स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले, 100 मीटर बटर फ्लाई और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तिहरी स्वर्णिम सफलता दर्ज की।
सुशांत गोल्फसिटी स्थित जयपुरिया स्कूल की वंशिका राय ने आज तीन स्वर्ण पदक हासिल किये। वंशिका ने 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले, 200 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्णिम सफलता दर्ज की। इशकांत क्लब के स्वर्ण पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ी - 1500 मीटर फ्री स्टाइल- रोहांत डी राय- ग्रुप वन (बालक) - 1500 मीटर फ्री स्टाइल- विराट राय- ग्रुप टू (बालक) - 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक - चैतन्य- ग्रुप टू (बालक) - 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक- उपेंद्र यादव - ग्रुप फोर (बालक) - 50 मीटर फ्री स्टाइल-चैतन्य- ग्रुप टू (बालक) - 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक- इनाया कौशिक- ग्रुप फोर (बालिका) - 50 मीटर फ्री स्टाइल - समर्थ सिन्हा- ग्रुप फोर (बालक) - 50 मीटर फ्री स्टाइल- यशस्वी सिन्हा- ग्रुप फोर (बालिका) - 100 मीटर बैक स्ट्रोक- सर्वांग राठौर- ग्रुप थ्री (बालक) - 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले- श्रष्टि तिवारी-ग्रुप वन (बालिका) - 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले- शिवेंद्र यादव-ग्रुप टू (बालक) - 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले- सांची तिवारी- ग्रुप थ्री- (बालिका) - 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले- समर्थ सिन्हा- ग्रुप फोर- (बालक) - 200 मीटर इंडिविजुअल मिडले- स्वरा यादव- ग्रुप फोर- (बालिका) - 100 मीटर बटरफ्लाई- अर्जुन तिवारी- ग्रुप थ्री (बालक) - 100 मीटर बटरफ्लाई- सांची तिवारी- ग्रुप थ्री (बालिका) - 200 मीटर फ्री स्टाइल- विराट राय -ग्रुप टू (बालक) - 200 मीटर फ्री स्टाइल- सर्वांग राठौर- ग्रुप थ्री (बालक) - 200 मीटर फ्री स्टाइल- परी तिवारी - ग्रुप थ्री (बालिका) - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक- शिवेंद्र यादव - ग्रुप टू (बालक) - 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक - सांची तिवारी- ग्रुप थ्री (बालिका)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।