ट्रॉमा में तीमारदार गर्मी से बेहाल, संसाधन नाकाफी
Lucknow News - केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में तीमारदार गर्मी से बेहाल हैं। संसाधनों की कमी के कारण करीब 2500 तीमारदार असुविधा का सामना कर रहे हैं। रैन बसेरे में खराब पंखों और कूलरों के कारण राहत नहीं मिल रही है।...

केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर परिसर में तीमारदार गर्मी से बेहाल हैं। तीमारदारों को गर्मी से राहत देने के संसाधन नाकाफी हैं। इसका खामियाजा तीमारदारों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रॉमा सेंटर में करीब 400 बेड हैं। बेड भरने की दशा में स्ट्रेचर पर भर्ती कर मरीजों को इलाज मुहैया कराया जाता है। एक वक्त में करीब 2500 से ज्यादा तीमारदार ट्रॉमा सेंटर परिसर में रहते हैं। तीमारदारों की संख्या के हिसाब से संसाधन काफी कम हैं। रैन बसेरे में कई पंखे खराब हैं। कूलर भी तीमारदारों को राहत दे पाने में नाकाम है। एक बड़ा रैन बसेरा टीन सेड के नीचे खुले में संचालित हो रहा है।
कोविड के समय मरीजों के लिए ट्रॉयज एरिया रैन बसेरे के पास बनाया गया था। हाल ही में पूर्व में संचालित ट्राएज एरिया को बंद कर दिया गया। उसमें सामान रखकर ताला जड़ दिया गया है। तीमारदारों का कहना है कि इसे तीमारदारों के लिए खोला जा सकता है। इसमें पंखे आदि भी लगे हैं। करीब 70 से अधिक तीमारदारों को राहत मिली सकती है। अफसरों की सुस्ती से ट्राएज एरिया को तीमारदारों के लिए नहीं खोला जा रहा है। प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है ट्रॉमा में तीमारदारों के ठहरने के पुख्ता इंतजाम हैं। रैन बसेरे में पर्याप्त कूलर व पंखे लगे हैं। जो खराब हैं। उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। ट्राएज एरिया में काफी सामान है। लिहाजा उसमें तीमारदारों को ठहरने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। न ही रैन बसेरे में तब्दील किया जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।