प्रेमिका के घर प्रेमी ने लगाई फांसी, प्लॉट में पड़ा मिला
Lucknow News - - बड़े भाई ने हत्या करने का दर्ज कराया मुकदमा - अमौसी मेट्रो स्टेशन के

सरोजनीनगर के आजादनगर स्थित एक प्लॉट में मंगलवार रात युवक का पड़ा मिला था। लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। नाराज परिवार वालों ने अमौसी मेट्रो स्टेशन रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस पड़ताल में पता चला कि युवक ने प्रेमिका के घर में फांसी लगाई थी। इसके बाद प्रेमिका के पति व एक परिचित ने शव को प्लॉट में फेंका था। पुलिस ने आरोपित महिला और उसके पति को हिरासत में लिया है। गाय को चारा देने के लिए घर से निकला था चिल्लावां निवासी मुलायम सिंह यादव का एक प्लॉट आजाद नगर में है। मंगलवार शाम को भाई अर्पित यादव (21) गाय को चारा देने के लिए घर से निकला था।
जो वापस नहीं आया। परिवार वालों के तलाशने लगे। इस बीच फूफा मिश्रिलाल ने अर्पित के प्लॉट में बेसुध पड़े होने की सूचना दी। मुलायम सिंह ने छोटे भाई को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां अर्पित की मौत हुई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों ने शव रख कर अमौसी मेट्रो स्टेशन रोड जाम कर प्रदर्शन किया। बड़े भाई मुलायम सिंह ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ। प्रेमिका के घर में लगाई फांसी एसीपी कृष्णानगर विकास पाण्डेय ने बताया कि पहले अर्पित और उसकी प्रेमिका सुमन के जहर खाने की बात सामने आई थी। आरोपित सुमन के घर पर ताला बंद था। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने सुमन और उसके पति छोटू मौर्य को तलाशा। पूछताछ करने पर सुमन ने बताया कि अर्पित मंगलवार को घर आया था। वह सुमन पर पति को छोड़ने का दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर अर्पित ने फांसी लगा ली। प्रेमी का शव लटकते देख सुमन बेहोश हो गई थी। कुछ देर बाद होश आने पर सुमन ने पति को घटना के बारे में बताया। जिसके बाद अर्पित के शव को प्लॉट में फेंका गया था। भाई का आरोप गला घोट कर मार डाला अर्पित की हत्या गला घोट कर की गई है। यह आरोप मुलायम सिंह यादव ने लगाया। उनके मुताबिक अर्पित के गले पर कसाव का निशान था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिग आई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।